हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। शहर में आबादी क्षेत्र में जाम की समस्या के बावजूद सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट आवंटन में देरी का मुद्दा एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पहुंच गया है। भाजपा के सांसद जय प्रकाश रावत ने मुख्यमंत्री से मिलकर लिखित मांगपत्र सौंपा। बजट आवंटन के लिए स्वीकृति देने की गुहार लगाई। सांसद जय प्रकाश ने सीएम को सौंपे पत्र में लिखा है कि मेरी लोकसभा क्षेत्र जनपद हरदोई के नगर पालिका हरदोई क्षेत्र में पिहानी चुंगी से लखनऊ चुंगी होते हुए नानकगंज झाला तक डिवाइडर एवं रोड का चौड़ीकरण का कार्य होना है। इसके लिए स्टीमेट लोक निर्माण विभाग अनुभाग एक लखनऊ में पहुंच चुका है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही ब...