गोंडा, अगस्त 18 -- गोण्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में जवानों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिनिधि विदेश राज्य मंत्री एवं सांसद गोण्डा रमाशंकर मिश्र की मौजूदगी में हुआ। सीएम का ऐलान सुनकर जिले के पीआरडी जवान गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों का दैनिक मानदेय 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने का ऐलान किया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 31 हजार पीआरडी जवानों को मिलेगा। इस पर कार्यक्रम में मौजूद जवानों ने खुशी जताई। यह भी पढ़ें- सीएम योगी की पीआरडी जवानों को डबल सौगात, कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ 600 हुआ ड्यूटी भत्ता लखनऊ के सरोजनीनगर में जवानों...