रांची, जुलाई 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (2010 बैच) के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच झारखंड सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकासात्मक योजनाओं तथा राज्य में निवेश एवं आर्थिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकासात्मक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के महत्व पर भी बल दिया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार उपस्थित रहे। भारतीय विदेश सेवा के ये दोनों अधिकारी मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए झारखंड प्रवास पर हैं। यह भी पढ़ें- नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन-2026 का भव्य आयोजन आठ से शुरू यह भी पढ़ें- साइकिल-बाइक फैक्ट्री लगाने की तैयारी मे...