बांदा, मार्च 23 -- बांदा संवाददाता। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। संविदा कर्मचारियों के नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास खुरहंड पहुंचकर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया। बताया कि वेतन विसंगतियां, केंद्र द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार आईपीएचएस पदों का सृजन कर अनुभवी संविदा कर्मियों का नियुक्तिकरण करना, स्थानांतरण नियमावली,सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ ग्रेच्युटी,ग्रेच्युटी सहित समस्त सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के मामले उठाए। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि वह संस्तुति सहित मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर रहे हैं। इस दौरान संगठन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव, सुजान सिंह, अनिल मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.