सीएम से मुलाकात कर विधायक ने रिवर फ्रंट परियोजना की मांगी मंजूरी
चित्रकूट, अगस्त 7 -- चित्रकूट। मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में प्रस्तावित रिवर फ्रंट परियोजना को जल्द मंजूरी देने की मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। रिवर फ्रंट बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष राजापुर में तुलसी जयंती महोत्सव में आगमन के दौरान की थी। विधायक ने अवगत कराया कि यमुना नदी के किनारे प्रस्तावित रिवर फ्रंट परियोजना को अभी तक प्रशासनिक या वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। फलस्वरुप परियोजना का कार्य शुरु नहीं हुआ। सिंचाई विभाग ने इसकी कार्ययोजना भी नहीं बनाई है। विधायक ने पाठा क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए पुलों व सड़क निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मुख्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.