फतेहपुर, दिसम्बर 5 -- फतेहपुर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र रंधावा, युवा भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह आदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यहां पर पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य वृद्धि किए जाने पर सीएम का आभार व्यक्त किया। वहीं गन्ना क्रय केंद्रों पर लगने वाले भाड़े को समाप्त करने, धान खरीद में तेजी लाने, मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण, गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से निकाले जाने सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं समाधान के प्रस्तावों पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.