कुशीनगर, अप्रैल 23 -- पडरौना, निज संवाददाता।जिले की सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के साथ विकास को गति देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ स्थित कार्यालय में सीएम से मिलकर सांसद ने जिले के समग्र विकास को लेकर चर्चा की। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति व धन उपलब्ध कराने के लिए आभार भी प्रकट किया।सांसद विजय कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री को बताया कि डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उसका लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन की मिली स्वीकृति प्रदेश के अन्य जनपदों की तुलना में कुशीनगर काफी पिछड़ा है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने की जरूरत हैं। कई प...