भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ से सोमवार को विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने मिलकर विकास कार्यों पर चर्चा की। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व बिजली-पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किए। इस दौरान विधायक ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर चर्चा की। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के साथ-साथ चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराए। विशेष रूप से सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं में सुधार तथा अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। क्षेत्र में लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग करते हुए नई विकास योजनाओं को स्वीकृति देने का आग्रह भी किया। यह भी पढ़ें- विकासनगर विधानसभा क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.