सीएम से मिले विधायक ने योजनाओं पर की चर्चा
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर विधायक रंजन कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित लोकसेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी, पेयजल, बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। मुलाकात में क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं को गति देने, नई योजनाओं की स्वीकृति तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुलाकात के मौके पर भाजपा नेता धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार भी थे। यह भी पढ़ें- सीएम से अलीनगर के विकास की मांग यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिले ओबरा विधायक, जनहित के मुद्दे उठाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.