सीएम से मिले महापौर, प्रेरणा पार्क के लोकार्पण में आने का दिया न्योता
प्रयागराज, जून 18 -- महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर शहर के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रयागराज के समग्र विकास, आधुनिक आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। महापौर ने मुख्यमंत्री को 23 जून को यमुना किनारे प्रेरणा पार्क के लोकार्पण समारोह में आने का न्योता दिया। लखनऊ से प्रयागराज लौटने के दौरान महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री को कनिहार डायवर्सिटी पार्क, टेक्नोलॉजी पार्क, आईटी, स्टार्टअप विकसित करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री को बताया कि इससे प्रयागराज में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर की तैयारी, एक बाहरी रिंग रोड भी बनेगी, योगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.