दरभंगा, मई 3 -- विजय राय,बेनीपुर। भाजपा नेता रूपेश झा ने मुख्यमंत्री सचिवालय में सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात कर साधुवाद दिया तथा बेनीपुर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। रूपेश झा ने मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा, जिसमें क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न अपेक्षाओं एवं विकास संबंधी मांगों का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने का आश्वासन दिया। रूपेश झा ने कहा कि एनडीए सरकार में क्षेत्र की जो भी अपेक्षाएं हैं वो तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...