पटना, मार्च 7 -- नगालैंड के नवमनोनीत राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। श्री यादव ने उन्हें राज्यसभा जाने को लेकर अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नगालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी दिन में नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। श्री कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बधाई दी। एक अणे मार्ग में हुई इस मुलाकात के दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे। इसके पहले जदयू के कई वरीय नेतागण भी नीतीश कुमार से मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.