सीएम से मिले डीएम और एसपी, विकास कार्यों पर की चर्चा
सोनभद्र, अगस्त 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीएफएफ और सीएसआर से कराए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुडे़ कार्यों को गति देने पर विचार विमर्श किया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनपद में प्रस्तावित एवं आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.