भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना में मुलाकात कर भागलपुर के इशाकचक स्थित भोलानाथ पुल फ्लाईओवर में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एप्रोच रोड के प्रावधान की मांग की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने बताया है कि भोलानाथ पुल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद इशाकचक पूर्वी भाग और डिक्सन मोड़ की ओर आने-जाने वाले नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे होकर स्थानीय लोग आवागमन करते हैं जहां बरसात के दिनों में जलजमाव और संकरी सड़क के कारण पहले से ही लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए फ्लाईओवर ...