मुरादाबाद, जून 29 -- कांशीराम नगर मऊ कॉलोनी में रास्ते का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर सोमवार को कॉलोनी वासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में मिलकर शिकायत करने का ऐलान किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। निर्बल इंडियन शोषित आम दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कश्यप, प्रियंक, सुमित समेत कई लोगों को हाउस अरेस्ट कर लिया। 2007 में एमडीए ने कॉलोनी बसाते समय चौड़ा रास्ता दिखाकर प्लॉट बेचे थे, लेकिन बाद में वह रास्ता रेलवे की जमीन पर निकला। कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद रेलवे को बाउंड्री वॉल बनाने से रोक दिया गया था, लेकिन विवाद अब भी बरकरार है। यह भी पढ़ें- सीएम से मिलने के ऐलान के बाद पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट मामले की जिला प्रशासन, रेलवे व अन्य विभागों द्वारा जांच की जा चुकी...