सीएम से मिलकर बिजली संकट का मुद्दा उठाया
मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। जनपद में बिजली आपूर्ति के संकट की वजह से औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित होने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। बुधवार को कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह और दि हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले। सतपाल ने बताया कि मुरादाबाद में बिजली कटौती की वजह से आ रही दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बिजली की उपलब्धता के मामले में मुरादाबाद को टियर थ्री से निकालकर लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर की तरह टियर वन शहरों में शामिल किया जाए। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, तेजी से फुंकने लगे ट्रांसफार्मर, योगी से मिले मंत्री असीम अरुण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.