गिरडीह, मार्च 22 -- जमुआ। झारखंड एकता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जीत यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर प्रवासी मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया है। इस बाबत जीत यादव ने बताया कि हैदराबाद में बड़ी संख्या में गिरिडीह जिले के लोग रोजगार करते हैं। निर्माण उद्योग में सैकड़ों लोग मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया कि हैदराबाद में रह रहे प्रवासी मजदूर यदा कदा दुर्घटना के भी शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में सरकार दुर्घटना ग्रस्त मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें, ताकि दुर्घटना में मृत मजदूर के परिजनों को कुछ राहत मिल सके। जीत यादव के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे इस दिशा में सार्थक पहल केरेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए गठित संस्था झारखण्ड एकता समाज के क्रियाकलापों की प्रशंसा भी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.