सीएम से मिलकर पूर्व विधायक ने दी बधाई
पूर्णिया, अप्रैल 18 -- बैसा, एक संवाददाता।जदयू के प्रदेश महासचिव सह अमौर के पूर्व विधायक सबा जफर ने पटना में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा, उसी तरह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। सबा जफर ने मुख्यमंत्री से अमौर सहित सीमांचल क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- खगड़िया के समस्याओं व विकास पर मुख्यमंत्री से चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.