बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय। नगर निगम के वार्ड- 10 के पूर्व पार्षद मनोज कुमार कुशवाहा और वर्तमान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशिक कुमार शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर नगर निगम क्षेत्र का विकास के लिए एक ज्ञापन सौंपा। पूर्व पार्षद ने सीएम को मोमेंटो में गौरव बिहार और गौरव बेगूसराय भेंट किया। साथ ही, अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया। पूर्व पार्षद ने सीएम से बेगूसराय में हवाई अड्डा, न्यू बस स्टैंड और प्रदूषण मुक्त जिला बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया अभिनंदन यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर बेगूसराय में बंटी मिठाइयां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...