लखनऊ, अप्रैल 26 -- पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार और स्मृति चिह्न पाकर महिला आरक्षियों का हौसला बढ़ा। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने परेड कमांडर प्रथम आरक्षी नेहा यादव, द्वितीय कमांडर रिया कुशवाहा, तृतीय कमांडर सोनम को पुरस्कार देकर स्मृति चिह्न प्रदान किया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी आरक्षियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद आरक्षियों ने कहा कि अब उन्हें सम्मान मिल रहा है और डर नहीं लगता। दीक्षांत परेड समापन के बाद रायबरेली की दीप्ति पटेल ने कहा कि सीएम की मौजूदगी में आरक्षी पद की शपथ लेना उनके लिए गर्व का क्षण है। यह भी पढ़ें- सभी केंद्र : पुलिसकर्मी को अपराधियों के लिए सख्त, आम नागरिकों के लिए उतना ही संवेदनशील होना चाहिए : सीएम योगी आरक्षी सुमन यादव ने कहा कि योगी सरकार का यह कदम महिल...