सीएम से नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला बनाने की मांग
भागलपुर, जुलाई 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री आवास, पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नवगछिया के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नवगछिया क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से उनको अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए वर्ष 1994 से अस्तित्व में रहे नवगछिया पुलिस जिला को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा लाखों लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इसके अलावा रंगरा डिग्री कॉलेज के संबंध में पुनर्विचार, मदरौनी घाट पर पीपा पुल का निर्माण आदि की भी मांग की। यह भी पढ़ें- Nawada News: 68 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.