सीएम से अलीनगर के विकास की मांग
दरभंगा, मई 22 -- अलीनगर। भाजपा दरभंगा पूर्वी के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। श्री सिंह ने अलीनगर में एक महिला कॉलेज की स्थापना, 110 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण, प्रत्येक पंचायत में पुलिस चौकी की व्यवस्था, क्षेत्र के लिए पांच एम्बुलेंस उपलब्ध कराने व प्रत्येक पंचायत में किसान सुविधा केंद्र खोलने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। सीएम श्री चौधरी ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिले ओबरा विधायक, जनहित के मुद्दे उठाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.