कांगड़ा, जनवरी 22 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, यहां उन्होंने इलाके को 76.41 करोड़ रुपए की 14 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। साथ ही उन्होंने यहां रहने वाली सभी योग्य महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें 'इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि' योजना के तहत 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता देने की बड़ी घोषणा भी की। अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई कल्याण, विकास और रोजगार पहलों की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने सुलह में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड (HPSEB) का एक डिवीजन खोलने और भवारना शहर को नगर पंचायत में अपग्रेड करने की बात भी कही।मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.