झांसी, दिसम्बर 30 -- किसान बोले खराब हो गई थी खरीफ की फसल किसान पंचायत में उठी आवाज,दिलाई जाए राहत झांसी,संवाददाता जनपद झांसी के ब्लाक मऊरानीपुर के ग्राम में कई किसान एक साथ बैठे। किसानों ने महापंचायत की और बताया कि सरकार द्वारा दिए गए ऋण की वसूली पर रोक लगाई जाए। किसानों ने कहा कि फसल खराब हो रही है जिसके चलते हम पैसा इकठ्ठा नहीं कर पा रहे। किसानों ने कहा कि रबी और खरीफ की फसलों के चलते परेशान है दो वक्त की रोटी दवा इलाज बच्चों की पढ़ाई लिखाई बच्चों की शादी ब्याह जैसी प्रमुख जरूरतों की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। सरकार और बैंकों द्वारा की जा रही जबरन ऋण वसूली के चलते हालात बदतर हो गए है। बैंकों व तहसील प्रशासन द्वारा लोन पर उठाए गए ट्रैक्टरों को उठवा रही है। बताया कि खरीफ की फसल भी इस बार नष्ट हो गई थी। रबी फसल की बुवाई किसी तरह की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.