बिजनौर, फरवरी 18 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुकुमतपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 205 वर-वधु अग्नि का साक्षी मान कर एक-दूजे के हुए, वहीं 35 वर-वधू ने निकाह की आयतों के बीच कबूल है बोल कर एक दूजे का थामा। जनप्रतिनिधियों ने सभी जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत हुए विवाह समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। योजना के तहत सरकार द्वारा एक लाख रुपये का वहन किया जाता है। 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये वैवाहिक व खान-पान व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। मंगलवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम के लिए एक दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। विवाह के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.