दरभंगा, मार्च 26 -- दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत प्रशाखा पदाधिकारी (लेखा) विन्देश्वर लाल के निधन पर बुधवार को शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में शिक्षकों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में डॉ. विश्वदीपक त्रिपाठी, डॉ. अभय सिंह, डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. रवि रंजन, आदित्य नाथ झा, उमेश कुमार ठाकुर, आकाश वर्मा, जयकांत कामती, अभिषेक कुमार, प्रफुल्ल कुमार झा, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, सतीश कुमार, जितेंद्र राम, मिश्री साह, जितेंद्र कुमार महतो, सरोज कुमार चौधरी, जय नारायण यादव, विकास कुमार, जरीना खातून आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.