सीएम साइंस के दो स्वयंसेवक शीर्ष 20 में
दरभंगा, सितम्बर 22 -- दरभंगा। लनामिवि में आयोजित चौथे युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर के शीर्ष 20 चयनित स्वयंसेवकों में सीएम साइंस कॉलेज के दो स्वयंसेवक प्रतिभा रानी एवं संजीत कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने दोनों स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवा आपदा की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार और समाज की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह सहित कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों ने भी दोनों स्वयंसेवकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर लालू अव्वल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.