सीवान, अप्रैल 28 -- सीवान। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सोमवार को दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने मुलाकात कर राज्य के समग्र विकास, सुशासन को सुदृढ़ बनाने व जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने दरोंदा से संबंधित विभिन्न समस्याओं और विकासात्मक आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की प्राथमिकताओं में जनहित सर्वोपरि है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...