पटना, अप्रैल 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विपक्षी दल कांग्रेस के एक विधान पार्षद ने मुलाकात की है। इससे राजनीतिक पारा गर्मा गया है। कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह गुरुवार को सीएम सम्राट से मुलाकात करने उनके कार्यालय में पहुंचे। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इस पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समीर सिंह का एमएलसी कार्यकाल दो महीने बाद खत्म होने वाला है। हालांकि, कांग्रेस एमएलसी ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। समीर कुमार सिंह का कहना है कि सीएम सम्राट चौधरी उनके क्षेत्रीय विधायक हैं। उनसे मुलाकात के दौरान सीएम के विधानसभा क्षेत्र (तारापुर) की समस्याओं और अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की गई। समीर सिंह मुंगेर जिले के गंगटा के रहने वाले हैं। यह क्षेत्र तारापुर विधानसभा में आता है, यहां से मुख्यमंत्री सम्र...