सीएम सम्राट चौधरी देंगे दो सौगात, पटना के करबिगहिया और महुली फ्लाईओवर पर आज से दौड़ेंगी गाड़ियां
पटना, अगस्त 28 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज रक्षा बंधन के दिन बड़ी सौगात देंगे। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं की सौगात बिहार वासियों को मिलने जा रही है। मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसके बाद दोनों फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। पथ निर्माण विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने संयुक्त रूप से फ्लाईओवर के उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले गुरुवार शाम तक फिनिशिंग कार्य, लाइटिंग और साइनेज लगाने का काम पूरा कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर का मुख्य उद्देश्य शहर को जाम मुक्त करना और बिना किसी बाधा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.