पटना, अप्रैल 18 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने वालों का शनिवार को भी तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू समेत सहयोगी दलों के नेता व कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा कई विधायक, विधानपार्षदों ने भी उनसे मुलाकात की। सीएम के 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शनिवार की सुबह से ही लोगों का जुटना प्रारंभ हो गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल थे। मुख्यमंत्री ने भी बधाई देने के लिए उनके प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.