नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल/भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस मौके पर शुक्रवार को भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भीमताल झील परिक्षेत्र में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने अपनी माता बिसना देवी के नाम से बोगनबेलिया और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी माता स्व. रेवती देवी की स्मृति में पौधा लगाया। सीएम ने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। हमारे लोकपर्व, परम्पराएं और जनजीवन सदैव पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को सुदृढ़ करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए आज फिर जन आंदोलन की जरूरत : धामी मुख्यमंत्री ने कहा कि ...