नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी के सीएम श्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत दाखिले के लिए परीक्षा की तिथि जारी हो गई है। शिक्षा निदेशालय के अनुसार कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए 13 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 11 के लिए सात मई को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए बुधवार को एडमिट कार्ड जारी किए गए। शिक्षा विभाग ने बताया कि कक्षा 6 और 9 के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। वहीं, कक्षा 11 के नतीजे 25 मई को आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.