गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को आवास देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार से जिले में दस हजार रुपये से फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। इसका उद्देश्य सबके घर का सपना साकार करना है। जिसके तहत पात्र परिवारों को 1 लाख 50 हजार की किफायती दर पर फ्लैट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में कुल 12384 आवेदन आए थे। इनमें से पहले चरण की सत्यापन प्रक्रिया के बाद 4728 आवेदन सही पाए गए हैं। पहले चरण में पात्र आवेदकों द्वारा 10 हजार की बुकिंग राशि जमा कराने के बाद दूसरे चरण की सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे चरण में अंतिम रूप से पात्र लाभार्थियों को ड्रा प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसमें चयनित लाभार्थियों को बाकी 1 लाख 40 हजार की राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.