सीएम व खाद्य एवं रसद मंत्री को भेजा आभार ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- लखीमपुर। कोटेदारों के लाभांश में प्रति कुंतल 35 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर कोटेदारों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के तत्वावधान में जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश सरकार ने कोटेदारों का कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा व जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश पटवा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाने वाले कोटेदारों के लिए यह निर्णय बेहद राहत देने वाला है। लाभांश में वृद्धि से कोटेदारों के आर्थिक हितों को मजबूती मिलेगी। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.