सीएम वही होगा जिन्हें एनडीए के सभी विधायक मिलकर चुनेंगे : विजय चौधरी
पटना, अप्रैल 12 -- जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि अगला मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसको एनडीए के सारे विधायक मिलकर नेता चुनेंगे। भाजपा की अनुशंसा पर एनडीए विधायक दल नेता चुनेगा। पहले भाजपा तय कर नाम बताएगी। इसके बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, उसमें विचार कर जिसे नेता चुना जाएगा, वह मुख्यमंत्री बनेगा। विजय चौधरी रविवार को पटना में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री से रविवार को हुई मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे तो बराबर सीएम आवास आते हैं। शनिवार को भी आये थे और आज भी। सबलोगों को मालूम हो कि नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री का आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि अब चंद दिनों का इंतजार है, नई सरकार का गठन होगा। यह भी कहा कि अभी मंत्रिमंडल को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.