नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह सत्य निकेतन में गिरी इमारत के घटनास्थल का दोबारा दौरा कर बचाव और तलाशी अभियान के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद दिल्ली सरकार ने शहर में अवैध पांच मंजिला इमारतों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं। आसपास के पीजी और अन्य भवनों की भी सघन जांच कराने का आदेश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित भवनों को सील किया जाएगा। घटनास्थल के आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया है। कुछ पड़ोसी भवनों में दरारें सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई की। आसपास की इमारतों को सहारा देने के लिए लोहे के जैक लगाए गए हैं। पास के एक गर्ल्स हॉस्टल को भी खाली कराया गया। प्रभावित छात्रों के लिए कॉलेजों ने ठहर...