सीएम रुट की सड़कों पर अल सुबह उतरे अधिकारी, साफ सुथरी की गई सड़कें
गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेतियाहाता में निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर शुक्रवार की अल सुबह से ही नगर निगम के जोनल सेनेटरी अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लग गई। दो जेसीबी की मदद से नाले में जहां जहां पानी रुक रहा था, तत्काल कचरा निकाल कर नाला का जलप्रभाव सुगम किया गया। फिराक प्रतिमा से लेकर रुस्तमपुर तक सड़क की दोनों पटरी पर साफ सफाई कर अतिक्रमण को भी हटाया गया। सड़क पर जहां जहां पानी लग रहा था, उसे साफ किया गया। दूसरी ओर से फिराक प्रतिमा तक मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आगमन के मद्देनजर पूरा सीएम रुट साफ किया गया। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात हुई बारिश से तकरीबन 15 स्थान पर नालों का जलस्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया गया। तत्काल संबंधित जोनल अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.