आरा, मार्च 5 -- -अभी कई कार्य प्रगति पर और अब शायद सीएम रहते उन कार्यों का नहीं कर सकेंगे उद्घाटन -आरा में तैयार हो चुके मेडिकल कॉलेज का भी इसी महीने सीएम के हाथों होने वाला था उद्घाटन -भोजपुर में हर घर तक पहुंची बिजली, हर गांव तक पक्की सड़क का हुआ निर्माण -जिले में सोन और गंगा में तीन बड़े पुलों की सौगात से लोगों की यात्रा हुई आसान -बबुरा-डोरीगंज गंगा पुल का उद्घाटन- जून 2017 में हुआ था -सहार-अरवल सोन पुल 2012 में चालू हो गया था -कोईलवर में सिक्सलेन पुल का उद्घाटन 2020 में हुआ था आरा, एक संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन कर दिया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अब वे कुछ ही दिन मुख्यमंत्री रह सकते हैं। बिहार की राजनीति में लंबी पारी खेलने और 2005 से अब तक करीब 20 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंन...