लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- बुधवार को विधायक अमन गिरि ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने छोटी काशी शिव उत्सव, रोडवेज बस अड्डा विस्थापन और कॉरिडोर निर्माण की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक अमन गिरि ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को छोटी काशी शिव उत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने वाला बताया। बैठक में रोडवेज बस अड्डे के विस्थापन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने कहा कि वर्तमान में बस अड्डे का संचालन शहर के अंदर से होने के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए बस अड्डे को शहर से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.