कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ से भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर कानपुर और आसपास के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व के विषयों पर चर्चा की गई। विशेष तौर पर सरसैयाघाट गुरुद्वारा के कायाकल्प पर चर्चा की। महापौर प्रमिला पांडेय और छह बागी पार्षदों के बीच छिड़ी रार मसले की यथास्थित रखी। गुरुद्वारा के सेवादार सरदार रमिंदर सिंह भी रहे। जिलाध्यक्ष ने सीएम को बताया कि सरसैया घाट न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी अभिन्न हिस्सा है। 14 अप्रैल को विशेष लंगर के लिए सीएम को निमंत्रण भी दिया। सीएम ने हर मुद्दे को सुना और सभी मसलों पर त्वरित संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। यहां भाजयुमो उत्तर जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्र रहे। मीडिया प्रभ...