गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह एक भावुक और स्नेहपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब कानपुर के कल्याणपुर से आई पांच वर्षीय यशस्विनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना दोस्त बताते हुए बुलडोजर का खिलौना भेंट किया। सुबह करीब 6:30 बजे मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में भ्रमण कर रहे थे, तभी उनकी नजर यशस्विनी और उसके माता-पिता पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उन्हें पास बुलाया। मासूम यशस्विनी ने अपने छोटे-छोटे हाथों से बुलडोजर खिलौना मुख्यमंत्री को दिया। इस स्नेहिल उपहार को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने बच्ची को दुलार किया और खिलौना वापस करते हुए कहा, जाओ, इससे खेलो। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर भी मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था।यशस्विनी ने बातचीत में बताया कि उसके पिता ने उसे यह खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.