नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में आधुनिक सुविधाओं से लैस आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। राज्यपाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "जो दिखेगा, वही समाज में बिकेगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के लिए यह विद्यालय एक उत्कृष्ट मॉडल के रूप में काम करेगा।5.17 करोड़ की लागत से बना 'स्मार्ट' स्कूल इस आधुनिक विद्यालय के निर्माण पर कुल 5 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वित्तीय विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कुल राशि में से 4 करोड़ 70 लाख रुपये सरकार द्वारा दिए गए हैं, जबकि शेष धनराशि राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.