संवाददाता, सितम्बर 1 -- अयोध्या में मछली भोज विवाद में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का केस करने लखनऊ सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने खुद पर अयोध्या में मछली खाने के झूठे आरोप लगाए जाने का आरोप लगाया और अदालत में अपनी याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया की। इसके पहले अजय राय ने इस मामले को लेकर सीएम योगी को खुला पत्र लिखा था। अजय राय कहना है कि अयोध्या दर्शन के दौरान उन पर मछली की दावत उड़ाने और माफिया के सामने थर-थर कांपने का आरोप लगाया गया। जबकि यह अमिट सत्य है कि वह शाकाहारी हैं। जिस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति का उल्लेख किया गया वह निषाद समाज के निमंत्रण पर वहां गए थे। कार्यक्रम के बाद आयोजकों ने अपने समाज के लिए भोज किया था। यह उनका संवैधानिक अधिकार था कि वे उस...