कुशीनगर, मार्च 10 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिले के हिन्दूवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बिहार निवासी अब्दुल सलीम पर कार्रवाई की मांग का लेकर कलक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वैभव मिश्र को सौंपकर कार्यवाही की मांग की। एसपी कार्यालय पहुंचकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग की।हिन्दूवादी नेताओं ने अपने ज्ञापन में कहा है कि सोशल मीडिया से एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें बिहार राज्य का रहने वाला मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। संत हैं। उनसे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी है। उन पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.