बहराइच, मार्च 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बिहार के एक मौलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बलरामपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। इसके अलावा उन पर गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है।तहरीर में कहा गया है कि इस तरह के बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज में आक्रोश है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.