सीएम योगी ने 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ, चेताया-धरती मां की सेहत का रखें ख्याल
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- CM Yogi in Gorakhpur : सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखपुर से 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब अपना उपचार तो कराते रहते हैं लेकिन जिस धरती मां के आधार पर हम टिके हैं उसके स्वास्थ्य की हम कभी चिंता नहीं करते। प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण के लिए खड़े हुए खतरे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज मानवता इसकी बड़ी कीमत चुका रही है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्रवान पर आज सभी प्रदेशवासी 'एक पेड़ मां के नाम' के महाभियान में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरती मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का यह महायज्ञ है। धरती माता हम सबको एक अच्छा वातावरण देती है। आगे बढ़ने के लिए अवसर देती है। पेट भरने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.