नई दिल्ली, मार्च 4 -- CM Yogi Holi Celebration in Gorakhpur: पूरे उत्तर प्रदेश में इस वक्त होली की धूम मची हुई है। मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, अयोध्या, संभल सहित यूपी की विभिन्न धार्मिक नगरियों में जोरशोर से होली मनाई जा रही है। होली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। उन्होंने सुबह रंगोत्सव की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर की गौशाला से की। सीएम योगी आदित्यनाथ गौशाला में पहुंचे। उन्होंने बछड़ों को गुड़ खिलाया और अबीर का तिलक लगाया। मंदिर में सुबह से ही होली मनाने के लिए साधु-संन्यासी और आम लोग मौजूद थे। सीएम योगी ने उनके साथ अबीर-गुलाल और फूलों की होली मनाई। इस दौरान थोड़ी देर तक सबके साथ बैठकर सीएम योगी ने फाग गीतों का आनंद भी लिया। गोरखनाथ मंदिर से रंगोत्सव की शुरुआत करने के बाद सीएम योगी गोरखपुर के घंटाघर पहुंचे हैं। वह वहां से हर साल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.