गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं को सुन उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी औैर कहा कि 'चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा, सबकी भरपूर मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इलाज क लिए आए लोगों को आश्वास दिया कि सभी का इलाज होगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि एस्टीमेट भेजवाएं, तत्काल धन उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन पर कब्जा की शिकायत पर सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करें और जेल भेजें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...