गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में दूसरे दिन बुधवार को फरियादियों की सुनवाई करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी की समस्याओं का समय से निस्तारण करें। अगर इसमें कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को देते हुए कहा कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.